द फॉलोअप टीम, जयपुर:
पूरी दुनिया में माता-पिता से भी ऊपर का स्थान गुरु को दिया जाता है क्योंकि एक गुरु ही होता है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। कुछ लोगों की वजह से यह पवित्र स्थान भी बदनाम हो जाता है। टीचर की अश्लील हरकत का ताजा मामला जयपुर (राजस्थान) से आया है। यहां सेंट जेवियर्स स्कूल के एनसीसी टीचर पर बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। टीचर पर आरोप है कि वह छात्राओं को गंदे मैसेज भेजा करता था और उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता था। बाल आयोग ने 7 दिन में टीचर को पूरे मामले की जांच कर प्रोग्रेस रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। आरोपी टीचर निखिल जोस को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि निखिल जोस को सीएम ने भी सम्मानित किया था। जब पुलिस ने मामले की तकनिकी जांच की तो पता चला टीचर पिछले 6 महीने से छात्राओं को अश्लील कमेंट्स और मैसेज भेजता था।

शराब पीने के लिए कहता था शिक्षक
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने कि शिक्षक निखिल जोस इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। लड़कियों को होटल में चलकर शराब पीने के लिए कहता था। यह काफी गंभीर मामला है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 दिन में रिपोर्ट दी जाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त किया गया है। टीचर के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है।उ सी आईडी से छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। निखिल ने स्क्रीन शॉट अब वायरल हो रहे हैं।पुलिस का कहना है कि अभी तक आईडी हैक होने जैसी कोई बात नहीं दिखी है।

वॉट्सऐप ग्रुप से लिए लड़कियों के नंबर
आरोपी टीचर सी-स्कीम में सेंट जेवियर्स स्कूल में एनसीसी टीचर था। ऑनलाइन क्लास के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए थे। टीचर ने ग्रुप से ही छात्राओं के नंबर निकाले। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार कर दिया है। छात्रों का कहना है कि टीचर रात 10 बजे मैसेज करता था। पहले तो छात्राओं ने रिस्पॉन्स नहीं दिया।

लड़कियों ने टीचर के खिलाफ चलाया कैंपेन
बाद में टीचर अश्लील हरकतें और शराब ऑफर करने लगा। उन्हें स्कूल से बाहर होमवर्क के बहाने मिलने के लिए बुलाता था। वह स्कूल की टीचर से सेटिंग कराने के लिए बोलता था। एक छात्रा पर उसने काफी दबाव बनाया। छात्रा ने मना कर दिया। तब उसके वॉट्सऐप से डीपी लेकर बदनाम करने की धमकी देने लगा। उसने कई छात्राओं के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।एक एनजीओ की मदद से अशोक नगर थाने को शिकायत दी गई। तब पुलिस ने उसे आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
